Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अंकुर कार्यक्रम के तहत प्राणवायु अवार्ड प्रदान करने के निर्देश

मण्डला 19 फरवरी 2022

अपर सचिव म.प्र. शासन, पर्यावरण विभाग एवं कार्यपालन संचालक, एप्को से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के हरित आवरण में वृद्धि कर वातावरण को प्राणवायु से समृद्ध करने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण के लिए अंकुर कार्यक्रम का विधिवत् शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून 2021 को किया गया है। अंकुर कार्यक्रम के अंतर्गत पौधरोपण के लिये जन सामान्य को प्रोत्साहित करने के लिये जिलेवार चयनित विजेताओं को वृक्ष वीर और वृक्ष वीरांगनाओं की उपाधि दिये जाने तथा मुख्यमंत्री के कर कमलों से प्राणवायु अवार्ड से सम्मानित किये जाने का प्रावधान है।

अंकुर कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा 15 फरवरी 2022 तक द्वितीय फोटो अपलोड करने वाले प्रतिभागियों में से कम्प्यूटर लॉटरी द्वारा जिलेवार चयनित प्रतिभागियों को 5 मार्च 2022 को प्राणवायु अवार्ड से सम्मानित किये जाने का निर्णय लिया गया है। विजेताओं को प्राणवायु अवार्ड से सम्मानित किया जाना राज्य शासन द्वारा आयोजित मुख्य समारोह के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा तथा शेष 51 जिलों में राज्य शासन द्वारा निर्धारित जन प्रतिनिधियों अथवा जिला कलेक्टर के द्वारा प्राणवायु अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा जिसका 5 मार्च 2022 तक समस्त जिला प्रशासन को दायित्व सौंपा गया है।

Related posts

जिले में 2 कोरोना केस मिले

Reva India News

आंगनवाड़ी केन्द्र खैरी में बच्चों को सिखाई स्वच्छता की गतिविधियां  

Reva India News

2 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

Leave a Comment