Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मोचा के सेलिब्रेशन होटल से शराब जप्त

खाद्य विभाग, आबकारी विभाग तथा फूड एंड ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को कान्हा टाइगर रिजर्व के पास ग्राम मोचा के सेलिब्रेशन होटल की जांच की। होटल के किचन में बेसन और आइसक्रीम के पैकेट्स पर पैकेजिंग और एक्सपायरी डेट्स नहीं पाई गई। साथ ही शराब की 9 बोतलें भी मिली, जिनमें 4 बोतलें सीलबंद, 4 बोतलें आंशिक खुली तथा 1 बीयर की बोतल पाई गई। इसके संबंध में रिसॉर्ट संचालक के पास कोई अनुमति / लाइसेंस नहीं था। अवैध रूप से रखी उक्त शराब को जप्त किया गया और रिसॉर्ट के संचालक के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया गया

Related posts

शिवांश को मिला नया जीवन प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की कड़ी मेहनत रंग लाई

Reva India News

श्रीकृष्ण पर्व’ के अवसर पर माहिष्मती घाट में विशेष पंचचौकी महाआरती का आयोजन

Reva India News

घर-घर किया जा रहा पोषण आहार का वितरण

Reva India News

Leave a Comment