Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

टीएल प्रकरणों की पेंडेंसी न रखें – कलेक्टर समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक  

मंडला 24 मार्च 2025

समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक जिला योजना भवन में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि टीएल प्रकरणों की पेंडेंसी न रखें। सभी प्रकरणों का समय पर निराकरण करते हुए उन्हें क्लीयर कराएं। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर समुचित कार्यवाही करते हुए एक सप्ताह के भीतर निराकरण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने उच्च न्यायालय के अवमानना तथा डब्ल्यूपी के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि डब्ल्यूपी के समस्त प्रकरणों में समय पर जवाब प्रस्तुत करें। अवमानना के प्रत्येक प्रकरण पर संबंधित विभाग कम्पलायंस कर न्यायालय को जवाब प्रस्तुत करें। ई-ऑफिस प्रणाली के विषय में उन्होंने कहा कि अभी तक इस कार्य में संतोषजनक तेजी नहीं आई है। आगामी एक अप्रैल से समस्त प्रकार की फाईलें ऑनलाईन ही स्वीकार की जाएंगी, इसलिए समस्त विभाग अधिकारी इस कार्य को शीघ्र पूर्ण करें। नस्तियों के डिजिटाईजेशन के संबंध में स्केनिंग आदि की प्रक्रिया पूर्ण कर रखें।

 

कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि 20 मार्च को जारी रैंकिंग में इस बार जिला टॉप 10 से बाहर रहा है, यह निराशाजनक है। जिन विभागों की विभागीय ग्रेडिंग सी और डी श्रेणी में रही है, उनके विभाग प्रमुख विशेष ध्यान दें। बैठक के दौरान आयुष्मान कार्ड, उपार्जन, किसान पंजीयन, किसान सत्यापन, स्वच्छता सर्वेक्षण सहित अन्य विषयों पर समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, समस्त एसडीएम सहित विभागीय जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

जिला सुगम्य मतदान मॉनीटरिंग कमेटी की बैठक संपन्न

Reva India News

जनसुनवाई में सुनी गई 59 आवेदकों की समस्याएँ

Reva India News

प्रथम एवं द्वितीय चरण के लिए नामांकन की अंतिम तिथि आज

Reva India News

Leave a Comment