Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला चिकित्सालय परिसर में स्वास्थ्य मेले का आयोजन 25 एवं 26 मई को

मण्डला 19 मई 2022

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार नागरिकों को विशेषज्ञों द्वारा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाऐं प्रदाय किये जाने के लिये मंडला जिले में दो दिवसीय जिला स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन जिला चिकित्सालय में 25 एवं 26 मई 2022 को किया जायेगा। स्वास्थ्य मेले में हितग्राहियों का पंजीयन कर गंभीर बीमारियों की शीघ्र पहचान करते हुये आवश्यक उपचार प्रदाय किया जायेगा। मेले का उद्देश्य शीघ्र निदान के लिये स्क्रीनिंग, चिकित्सकीय परामर्श, स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार प्रदाय करने के साथ पैथोलॉजी जांच अन्य डायग्नोस्टिक सुविधाऐं रैफरल एवं फॉलोअप सेवाऐं सुलभता पूर्वक निःशुल्क उपलब्ध कराई जायेंगी। स्वास्थ्य मेले में 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों की फोर-डी जांच किडनी संबंधी रोग रक्तचाप, ह्दय रोग, श्वसन रोग, मुख, स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर, मूत्र रोग प्रसूति एवं स्त्री रोग, क्षय रोग, दंत रोग, शिशु रोग, चर्म रोग, नेत्र रोग, हड्डी रोग, कुष्ठ रोग एवं मानसिक रोग का उपचार, जांच परीक्षण एवं आवश्यक दवाईयों का निःशुल्क वितरण किया जायेगा।

मेले में सभी हितग्राहियों की डिजिटल हेल्थ आई0डी0 भी बनाई जायेगी जिसके लिये आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड से संबंधित मोबाइल नम्बर की जानकारी साथ लेकर आना है। मेले में पात्र हितग्राहियों के निःशुल्क आयुष्मान कार्ड भी बनाये जायेंगे। आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु आवश्यक दस्तावेज परिवार समग्र आई0डी0, राशन कार्ड, फोटो आई0डी0 जैसे वोटर कार्ड आधार कार्ड साथ लेकर आयें।

Related posts

निःशक्त बच्चों – सीईओ श्री मीना विश्व दिव्यांग दिवस पर जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने टपक पद्धति से सब्जी की खेती का अवलोकन किया

Reva India News

मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू और रेस्क्यू सेंटर – मुख्यमंत्री डॉ. यादव घुघरी और मोहगाँव को मिली महाविद्यालय की सौगात वीरता, जनजातीय गौरव और नर्मदा सभ्यता की पहचान है मंडला – मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को 149 करोड़ बोनस 460 करोड़ रूपए से अधिक की लागत के 74 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन मंडला को कलेक्ट्रेट भवन एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय की भी मिली सौगात

Reva India News

Leave a Comment