Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भूमि हस्तांतरण के संबंध में आपत्तियां 23 मार्च तक आमंत्रित

मंडला, 6 मार्च 2026

जिले की तहसील बिछिया के अंतर्गत अंजनियां वृत्त के नायब तहसीलदार न्यायालय में महाप्रबंधक, मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण (परियोजना इकाई) द्वारा ग्राम गदिया, तहसील बिछिया स्थित भूमि के हस्तांतरण/आवंटन के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गदिया की भूमि सर्वे नंबर 121 एवं 122, कुल रकबा लगभग 2.82 और 3.62 हेक्टेयर के संबंध में राज्य शासन के किसी विभाग को हस्तांतरण/आवंटन किए जाने के लिए खसरा एवं नक्शा संलग्न करते हुए आवेदन न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। उक्त भूमि के संबंध में किसी व्यक्ति को कोई आपत्ति हो तो वह 23 मार्च 2026 तक न्यायालय में स्वयं अथवा अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित होकर अपनी आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाली आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

Related posts

वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

आईटीआई मंडला में “मेरे सपनों का भारत” पर प्रशिक्षणार्थियों ने रखे विचार

Reva India News

Leave a Comment