Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने ली वन अधिकार समिति की बैठक  

मंडला 26 मार्च 2025

कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में वनाधिकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि वनाधिकार से जुड़े प्रकरणों का समय पर परीक्षण करते हुए नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित कराएं। प्रत्येक प्रकरण में संबंधित अधिकारी फील्ड पर जाकर स्थल निरीक्षण करें। उन्होंने इस संबंध में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर वन मंडल अधिकारी नित्यानंदन एल, वन मंडल अधिकारी ऋषिभा सिंह नेताम, उपसंचालक कान्हा बफर जोन अमिता केवी, एसडीएम बिछिया श्रीमती सोनाली देव, एसी ट्राईबल श्रीमती वंदना गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

एकलव्य, कन्या शिक्षा परिसर एवं आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा छटवी में प्रवेश के लिए आवेदन 5 फरवरी तक

Reva India News

मण्डला-बरेला राजमार्ग के चिन्हित स्थानों पर लगाए गए और 11 स्पीड ब्रेकर सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए थे निर्देश

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment