’स्वनिधि भी स्वाभिमान भी’ पखवाड़ा अभियान में मिला पथविक्रेताओं को लाभ
मंडला 28 नवंबर 2024
मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका परिषद मंडला से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना में गति लाने के उद्देश्य से दो दिसंबर 2024 तक ’स्वनिधि भी स्वाभिमान भी’ पखवाड़ा अभियान आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत शिविर में पात्र पथ विक्रेताओं को 8 जनकल्याणकारी योजनाएँ- (पीएम सुरक्षा बीमा, पीएम जीवन ज्योति योजना, जनधन इत्यादि एवं पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत बैंकों के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। शिविर अंतर्गत पीएम स्वनिधि योजना में 68 हितग्राहियों को ऋण राशि 18.70 लाख रु), मैं भी डिजिटल-117 हित एवं स्वनिधि से समृद्धि योजना में 74 सोशल प्रोफाइलिंग एवं जनकल्याणकारी योजनाएँ में 429 हितग्राहियों को स्वीकृति सहित 688 पथविक्रेताओं एवं उनके परिवार के सदस्यों को लाभान्वित किया गया है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने नगरीय क्षेत्र के पथ विक्रेताओं से अपील की है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में पंजीकरण हेतु आधार कार्ड, बैंक पासबुक की फोटोकोपी, दो फोटो एवं मोबाइल नंबर के साथ शिविर में उपस्थित होकर लाभ उठाएँ, योजना अंतर्गत विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय नगरपालिका परिषद मंडला, शाखा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में संपर्क कर सकते हैं।

हम होंगे कामयाब जागरूकता अभियान
मंडला 28 नवंबर 2024
प्रशासक वन स्टॉप सेंटर मंडला से प्राप्त जानकारी के अनुसार शा.जग.मु.चौ. स्नातक महिला महाविद्यालय मण्डला (म.प्र.) में हम होंगे कामयाब जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन के तत्वाधान में सोशल मीडिया अभियान का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत महिलाओं के अधिकारों, हेल्पलाईन और शी बॉक्स पोर्टल के बारे में प्रशासक मधुलिका उपाध्याय द्वारा जानकारी दी गई। साथ ही जागरूकता फैलाने के लिये हैशटेग के साथ सोशल मीडिया द्वारा प्रचार प्रसार किया गया। जिसमें (सेक्सुअल हैरेसमेंट इलेक्ट्रानिक) बॉक्स अर्थात् यौन उत्पीड़न से बचाव हेतु इलेक्ट्रानिक बॉक्स के बारे में जानकारी साझा की गई। चूँकि यह भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया प्रयास है। जिसके तहत प्रत्येक महिला को चाहे वह संगठित हो या असंगठित निजी या सार्वजनिक क्षेत्र में कार्यरत हों, यौन उत्पीड़न से संबंधित शिकायत के पंजीकरण की सुविधा के लिये एकल खिड़की प्रदान की जाती है। चाहे वह किसी भी कार्यस्थिति में कार्यरत हो इसके लिये प्रत्येक कार्यस्थल में आंतरिक परिवाद समिति का गठन किया गया है, आप चाहे तो वन स्टॉप सेंटर में स्वयं आ सकते हैं या मो.नं. 07642-252699 पर कॉल करके मदद ले सकते हैं। इसके अलावा अन्य हेल्पलाईन नंबर 181, 1090, 1098, 112 पर कॉल करके मदद ले सकते हैं। चूंकि यह आज से ऑनलाईन शी बॉक्स चालू हो रहा है इसीलिये इसकी जानकारी प्रत्येक महिला तक पहुँचे इसीलिये इसका प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसके लिये सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया था जिसमें कॉलेज की लड़कियों ने खुशी-खुशी सेल्फी भी खिंचवाई। सभी को बताया गया की नंबरों का उपयोग किस प्रकार किया जाये ? साथ ही बताया गया कि जरूरत पड़ने पर पुलिस सहायता ली जा सकती है। साथ ही पॉक्सो, घरेलू हिंसा अधिनियम और बाल विवाह निषेध जैसे प्रमुख कानूनों के प्रचार हेतु ट्वीट, इन्फोग्राफिक्स और ऑडियो/विजुअल का उपयोग बताया गया। शॉर्ट फिल्मों को दिखाये जाने के संबंध जानकारी दी गई। उक्त कार्यशाला में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.एन खरे, सहायक प्रोफसर डॉ. अंजू सिंग, डॉ. कोमल चंद्रौल, समस्त छात्रायें एवं वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक मधुलिका उपाध्याय, केसवर्कर आशा नंदा, बहुउद्देशीय कार्यकर्ता हरिशंकर कछवाहा और आरती वरकड़े उपस्थित रहे।

