Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

18339 किसानों से 1008236.38 क्विंटल धान की खरीदी

मण्डला 3 जनवरी 2022

जिला आपूर्ति अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में जिले में 3 जनवरी 2022 तक जिले के 67 उपार्जन केन्द्र स्थापित की गई है। आज दिनांक तक 18339 किसानों से 1008236.38 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। जिला आपूर्ति अधिकारी ने कोविड संक्रमण के चलते किसानों से अनुरोध किया है कि वे विक्रय एस.एम.एस. प्राप्त होने पर ही (www.mpeuparjan.nic.in पर किसान, समग्र सदस्य आईडी, मोबाईल नंबर के माध्यम से अपना एसएमएस देख सकते हैं) उपज लेकर उपार्जन केन्द्र पर आएं तथा सभी कृषक फसल को साफ कर एफएक्यू मापदण्ड के अनुरूप ही उपार्जन केन्द्र पर आएं। ताकि फसल विक्रय के समय किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाया जा सके। एस.एम.एस. प्राप्त न होने की स्थिति में फसल तैयार होने की जानकारी उपार्जन केन्द्र को दें। ताकि उन्हें विक्रय हेतु एस.एम.एस. भेजा जा सके। उन्होंने उपार्जन केन्द्र पर कोविड-19 से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियाँ बरतने का भी आग्रह किया है।

Related posts

त्यागी आश्रम में संत महात्माओं का सम्मान किया 1100 दीपदान 

Reva India News

मानव अधिकार आयोग का दौरा 10 को जिला योजना भवन में करेंगे हितग्राहीवार समीक्षा

Reva India News

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत रामेश्वरम जाने वाले यात्रियों की सूची तैयार तहसील कार्यालयों के सूचना पटल पर चस्पा करने के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment