Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री ने वीसी के माध्यम से की नवीन आपराधिक कानूनों की मासिक समीक्षा  

मंडला 7 अप्रैल 2025

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से नवीन आपराधिक कानूनों की मासिक समीक्षा की। उन्होंने जिलावार जानकारियाँ लेते हुए आवश्यक निर्देश दिये। नक्सल प्रभावित मंडला, बालाघाट तथा डिंडौरी जिले में मोबाईल टावर्स और कनेक्टिविटी के विषय में उन्होंने कहा कि इसकी रीच बढ़ाएं। सीमावर्ती क्षेत्रों में जहाँ मध्यप्रदेश से पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ की सीमा लगती है, वहां पर सुरक्षा कड़ी करें। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के दौरान स्पेशल डीजी एंटी नक्सल ऑपरेशन श्री पंकज श्रीवास्तव, आईजी बालाघाट श्री संजय कुमार सिंह, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट उपस्थित रहे।

Related posts

राजस्व प्रकरण के निराकरण के लिये विशेष अभियान चलाएं – हर्षिका सिंह राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में वाटर कूलर का शुभारंभ

Reva India News

18 वर्ष से अधिक की बालिका एवं महिलाओं को निःशुल्क ड्राइविंग लाइसेंस

Reva India News

Leave a Comment