Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला एसडीएम सोनल सिडाम ने औचक निरीक्षण कर की कार्रवाई

मंडला, 19 अप्रैल 2025
              मंडला एसडीएम सोनल सिडाम ने महाराजपुर में अवैध रूप से चिकित्सा कार्य कर रहे एक झोलाछाप डॉक्टर के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार औचक निरीक्षण एसडीएम ने महाराजपुर में संचालित क्लीनिक में मनोज परते नामक व्यक्ति द्वारा बिना किसी वैध चिकित्सा डिग्री के मरीजों का इलाज करते हुए पाया गया। मनोज परते के पास किसी भी प्रकार की वैध चिकित्सा शिक्षा या डिग्री नहीं है और वह गैरकानूनी रूप से लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा था। एसडीएम सोनल सिडाम ने इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए झोलाछाप डॉक्टर मनोज परते के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई। इस दौरान राजस्व निरीक्षक राकेश कटारिया, डॉ. वैभव पटेल, बीएमओ डॉ. देवेंद्र शर्मा, मेडिकल ऑफिसर, महाराजपुर पटवारी योगेश तिवारी,नीरज वरकड़े सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

17 सितंबर को रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय मंडला एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिछिया में होगा  

Reva India News

छोटे व्यापारियों के लिए सुनहरा अवसर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत नगर पालिका मंडला में लोक कल्याण मेला 1 जून से  30 जून तक

Reva India News

20 एवं 21 फरवरी को भी होगा राशन वितरण

Reva India News

Leave a Comment