Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है – कलेक्टर बिछिया के ग्राम भौंदा में जल चौपाल का आयोजन

मंडला 23 अप्रैल 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट ने बिछिया विकासखंड के भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत लपटी के पोषक ग्राम भौंदा में आयोजित जल चौपाल में हिस्सा लिया। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि जल को बनाया नहीं जा सकता, इसे बचाया जा सकता है। जल संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। हमें अपने पर्यावरण की सुरक्षा स्वयं आगे आकर करनी होगी। आप सभी पर्यावरण एवं जल संरक्षण के कार्य अपने हाँथ में लें प्रशासन आपका प्रत्येक कार्य में सहयोगी होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत अनेक गतिविधियाँ और जल संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही साथ विभिन्न जल स्त्रोतों का नवीनीकरण भी कराया जा रहा है। ऐसे सभी कार्यों में आप सभी सहभागी बनें एवं अभियान को सफल बनाएं।

स्व-सहायता समूह की महिलाओं एवं बच्चों से की आत्मीय चर्चा

 

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने महिला स्व-सहायता समूह की बहनों के साथ नीचे बैठकर ग्राम विकास के लिए महिलाओं द्वारा की गई मैपिंग को समझा। मंदाकिनी आजीविका संकुल संगठन बिछिया की पदाधिकारी श्रीमती शशि मसराम ने ग्राम के सामाजिक मानचित्र तथा संसाधन मानचित्र के माध्यम से कलेक्टर तथा सीईओ से कार्ययोजना के विषय में चर्चा की। महिलाओं एवं बच्चों से आत्मीय चर्चा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि जल संरक्षण के अभियान में महिलाओं और बच्चों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस दौरान उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए जल संरक्षण विषयक पैंटिंग, स्लोगन राईटिंग आदि का अवलोकन किया एवं बच्चों को शाबाशी दी। इस अवसर पर जनपद पंचायत बिछिया अध्यक्ष श्रीमती सकुना उइके, एसडीएम बिछिया सुश्री सोनाली देव, सीईओ जनपद पंचायत श्री रमेश मंडावी, विकासखंड प्रबंधक श्रीमती शाहीन परवीन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग 14 को  

Reva India News

मंडला में फसल विविधीकरण को मिल रहा बढ़ावा, किसानों को वितरित किए गए मूंगफली व तिल के बीज

Reva India News

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल मां नर्मदा के तट पर किया विभिन्न कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment