Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजनांतर्गत उद्योग/सर्विस/व्यवसाय हेतु आवेदन ऑनलाईन आमंत्रित  

मंडला 23 अप्रैल 2025

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मण्डला में मध्यप्रदेश शासन की मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में जिले के शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने हेतु बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना में विनिमार्ण हेतु 1 लाख से 50 लाख तक, सेवा/खुदरा व्यवसाय हेतु 1 लाख से 25 लाख तक के ऋण प्रकरणों का आवेदन समस्त पोर्टल से ऑनलाईन किया जा सकता है।

 

पात्रता

 

आवेदक को 8वी कक्षा उत्तीर्ण, 18 से 45 आयु वर्ग तथा जिनकी परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रू से कम हो वो योजना के लिए पात्र हैं। आवेदन के साथ मूल निवासी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पेन कार्ड, आधार कार्ड, कोटेशन, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, आवश्यक लायसेन्स व अन्य दस्तावेज संलग्न किए जाने हैं। योजना में 3 प्रतिशत त्रैमासिक दर से 7 वर्ष तक की अवधि हेतु ब्याज अनुदान एवं सीजीटीएमएसई गारंटी शुल्क 7 वर्ष तक प्रतिपूर्ति के रूप में देय है। अधिक जानकारी के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मण्डला एवं बैंकों से किसी भी कार्यदिवस पर कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

सीएम हेल्पाईन के प्रकरणों का निराकरण संतुष्टिपूर्वक दर्ज करें – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा विभाग प्रमुख शासकीय योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित कर लक्ष्य पूर्ण करें कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बैठक में विभागीय योजनाओं एवं प्रगति की समीक्षा की

Reva India News

डुड़का में आयोजित हुआ “BAIGA” शिविर कलेक्टर हुई शामिल, आंगनवाड़ी एवं स्कूलों का हुआ निरीक्षण  

Reva India News

मॉस्क का उपयोग अनिवार्य, उल्लंघन पर जुर्माना

Reva India News

Leave a Comment