Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वाहनों की सघन चैकिंग, 3 पर कार्यवाही

मंडला, 23 मई 2025

परिवहन आयुक्त मध्यप्रदेश ग्वालियर और कलेक्टर के आदेशानुसार जिला परिवहन अधिकारी श्री बिमलेश कुमार गुप्ता द्वारा मण्डला जिले में लगातार वाहनों की चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने शुक्रवार को मण्डला-नैनपुर मार्ग पर नांदिया तिराहा पर वाहनों की सघन चैकिंग की। चैकिंग के दौरान 22 वाहनों की जांच की गई, जिसमें फिटनेस, परमिट, बीमा, पीयूसी, अग्निशमन यंत्र, फर्स्टएड बॉक्स, ओव्हरलोडिंग एवं अधिक किराया लेने आदि की जाँच की गई। चैकिंग के दौरान 3 बस बिना परमिट संचालित पाई गई जिन्हें जप्त कर जिला परिवहन कार्यालय परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया है एवं नियम विरूद्ध चल रहे 3 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम 1988 की विभिन्न प्रावधानों के तहत 2500 रूपए का समन शुल्क जमा कराया गया है।

Related posts

ब्यूटी पार्लर प्रबंधन का प्रशिक्षण सम्पन्न

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीं महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर शुभकामनाएं

Reva India News

सहकारिता मेला का आयोजन आज जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के परिसर में होगा आयोजन

Reva India News

Leave a Comment