Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कन्या शिक्षा परिसर मण्डला में रिक्त सीटों में प्रवेश 6 जून तक  

मंडला, 30 मई 2025

प्राचार्य कन्या शिक्षा परिसर ने बताया कि कन्या शिक्षा परिसर मण्डला में कक्षाएँ सीबीएसई पाठ्यक्रम द्वारा संचालित होती हैं। कक्षा सातवी में 10, कक्षा आठवीं में 8 एवं कक्षा नवमी में 2 रिक्त सीटों में प्रवेश हेतु छात्राएँ अपना आवेदन पत्र समस्त अभिलेख संलग्न कर 6 जून 2025 शाम 4 बजे तक आवेदन फार्म प्रवेश प्रभारी श्री रामस्वरूप दाहिये के पास जमा करें। प्रवेश केवल एसटी संवर्ग की छात्राओं को दिया जायेगा। कक्षा में प्रवेश मेरिट सूची के आधार पर दिया जायेगा। पिछली कक्षा सीबीएसई बोर्ड से उत्तीर्ण छात्राओं को प्राथमिकता दी जायेगी। महत्वपूर्ण अभिलेख में विगत कक्षा की अंकसूची की छायाप्रति, स्थायी जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, प्रोफाईल पंजीकरण पावती, समग्र आई.डी. की छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति, टीसी की मूल प्रति प्रवेश के समय, पासपोर्ट साईज 2 फोटो, आय प्रमाण पत्र की छायाप्रति, बैंक पासबुक की छायाप्रति तथा अपार आई.डी./पेन नम्बर आवश्यक है।

Related posts

स्वाधार गृह में देखी गई व्यवस्थाएँ  

Reva India News

संकल्प से समाधान अभियान : 9 मार्च को बिछिया के रामनगर में शिविर लगेगा

Reva India News

याचिकाकर्ता 13 से 23 जून के बीच सीएमएचओ कार्यालय में उपस्थित हों

Reva India News

Leave a Comment