Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नर्मदा पथ यात्रा का चीरी में भव्य स्वागत लोगों को दिया जल संरक्षण का संदेश ग्रामीणों ने श्रमदान कर दिया समर्थन

मंडला, 30 मई 2025

नर्मदा नदी के संरक्षण और जल संवर्धन के प्रति जागरूकता फैलाने निकली नर्मदा पथ सर्वेक्षण एवं जन जागरण यात्रा का गुरुवार को नारायणगंज विकासखंड के ग्राम चीरी पंचायत बम्हनी में भव्य स्वागत हुआ। सुबह से ही ग्रामीण इस यात्रा में शामिल होकर श्रमदान के लिए निकले। यात्रा के प्रमुख जन अभियान परिषद जिला समन्वयक राजेंद्र चैधरी, विकासखंड समन्वयक अनिल कुमार, परामर्शदाता कृष्ण कुमार झारिया, राकेश अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, सुरेश सोनी, चंद्रकला पटेल और इंद्रा उइके सहित नवांकुर संस्था मझगांव के सदस्य, जनप्रतिनिधि और विभिन्न ग्रामों के ग्रामीणजनों ने मिलकर जल गंगा संवर्धन के लिए श्रमदान किया। श्रमदान के बाद गांव में चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें यात्रा के प्रमुख राजेंद्र चैधरी ने पथ सर्वेक्षण और उसके उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जल संवर्धन और संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए वनों का होना अत्यंत आवश्यक है। वन होंगे तो झरने, नदियां और तालाबों में पानी की स्थिति बेहतर होगी, जिससे भूजल स्तर भी अच्छा होगा। उन्होंने इस संदेश को प्रसारित किया कि पर्यावरण के संतुलन के लिए जल संरक्षण और वन रोपण दोनों ही अत्यंत आवश्यक हैं। चौपाल में उपस्थित सभी लोगों को जल संवर्धन और संरक्षण हेतु शपथ दिलाई गई। यात्रा बम्हनी, भावल, चिरईडोंगरी से होते हुए कोंडरामाल में संपन्न हुई।

Related posts

कलेक्टर ने कुड़वन एवं पदमी में देखा ग्रामीण विकास कार्य

Reva India News

टेबलेट क्रय के संबंध में प्राचार्यों को निर्देश

Reva India News

जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिलाई मतदाता दिवस की शपथ युवा मतदाताओं को किया गया परिचय पत्र का वितरण

Reva India News

Leave a Comment