Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पात्र परिवार को दी गई आर्थिक सहायता  

मंडला, 30 मई 2025

मंडला विकासखंड के ग्राम सिमरिया निवासी रमनसिंह वरकड़े ने पिछली जनसुनवाई में परिवार के पालक सदस्य की आकस्मिक मृत्यु होने तथा अन्य कारणों से आर्थिक समस्याओं के संबंध में अवगत कराते हुए आर्थिक सहायता के लिए कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया था। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन के परीक्षण के लिए निर्देशित किया था। आवेदन के परीक्षण उपरांत कमजोर आर्थिक वर्ग के आवेदक को भारतीय रेडक्राॅस सोसायटी जिला मंडला की ओर से 5 हजार रूपए की आर्थिक सहायता का चैक अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह द्वारा प्रदाय किया गया। इस अवसर पर सचिव रेडक्राॅस सोसायटी जिला मंडला सिविल सर्जन डाॅ. विजय धुर्वे तथा प्रबंधक यशवंत डिके उपस्थित रहे।

Related posts

टीएल बैठक आयोजित टीएचआर वितरण, एचपीवी वैक्सीनेशन और गेहूं खरीदी की तैयारियाँ पूर्ण करें-कलेक्टर श्री मिश्रा

Reva India News

विद्यार्थी परिषद् ने उत्कृष्ठ विद्यालय क्रमांक 1में सौप ज्ञापनउत्कृष्ट विद्यालय क्र.1 के विभिन्न समस्याओं का समाधान एव विद्यालय की शिक्षिका निर्मला यादव को पदमुक्त किया जाए – अभाविप

Reva India News

कलेक्टर ने विनीता को चैक देकर की आर्थिक सहायता

Reva India News

Leave a Comment