Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नशा एक सामाजिक बुराई है जिसे मिटाने के लिए हम सबको जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी – श्री विनोद कछवाहा हम सब मिलकर नशामुक्त समाज का निर्माण करने का संकल्प लें – कलेक्टर विश्व तम्बाखू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मंडला, 31 मई 2025

31 मई विश्व तम्बाखू निषेध दिवस के अवसर पर जिला योजना भवन में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगरपालिका परिषद अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा, उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री रोहित बड़कुल शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा ने कहा कि समाज में नशा एक सामाजिक बुराई है जिसे मिटाने के लिए हम सबको जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी, इसके लिए आवश्यक है कि हम सभी मिलकर समाज में जागरूकता फैलाएं। नशे के कारण हमारे समाज में बहुत से घर उजड़ जाते हैं। तम्बाखू तथा तम्बाखू से बने हुए उत्पाद मानव जीवन के लिए कितने घातक हैं इसके विषय में लोगों को जागरूक करते हुए इस नशे से दूर करने में हमें अपनी भूमिका निभानी पड़ेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि किसी भी समाज में किसी भी प्रकार का नशा व्यक्ति के लिए न सिर्फ अपमान का कारण बनता है बल्कि यह उनकी पीढ़ियों को भी नुकसान पहुंचाता है।

नशे के दुष्प्रभाव के कारण मनुष्य को आर्थिक और मानसिक क्षति होती है। व्यसन से शारीरिक नुकसान तो होता ही है साथ ही नशे के कारण होने वाली बीमारियों से परिवार आर्थिक रूप से भी नुकसान उठाता है। हम सब मिलकर नशामुक्त समाज का निर्माण करने का संकल्प लें और हर एक व्यक्ति कम से कम 10 लोगों को नशे से मुक्त कराने का प्रयास करे। आजकल नशामुक्ति के बहुत से केन्द्र भी इस कार्य में लोगों का सहयोग कर रहे हैं। प्रशासन, पुलिस और सामाजिक संगठन तो यह प्रयास कर ही रहे हैं इसमें यदि आमजन भी कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेंगे तो निश्चित ही हम अपने समाज को नशामुक्त बनाने में सफल हो सकेंगे। नशामुक्ति अभियान के इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा ने उपस्थितजनों को नशामुक्ति संकल्प की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रजापिता ब्रम्हकुमारी आश्रम की स्वयंसेविकाएं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, लोक कलाकार तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

अंकित जोशी बने भाजापा के नगर अध्यक्ष

Reva India News

मछली पालन से बदली जिंदगी मेहनत, हौसला और सरकारी सहयोग का कमाल आदित्य कुमार साहू की सफलता की कहानी

Reva India News

ग्राम पंचायत राजवाड़ा में रोजगार सहायक की निजी व्यस्तता, पीएम आवास सर्वे कार्य प्रभावित

Reva India News

Leave a Comment