मंडला, 31 मई 2025
नारायणगंज क्षेत्र के भ्रमण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम माढ़ोगढ़ तथा कोंडरा चैकी में खेत तालाब के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने कहा कि श्रमिकों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराया जाए। तालाब निर्माण का कार्य बारिश लगने के पूर्व पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। सीईओ जिला पंचायत ने निर्देशित किया कि हितग्राहियों को मत्स्यपालन के लिए प्रोत्साहित करें। सीईओ जिला पंचायत ने हितग्राहियों से बात कर उन्हें बहुउद्देशीय खेती अपनाने की सलाह दी। उन्होने कहा कि खेत-तालाब की मेढ़ पर अरहर सहित अन्य फसलों की पैदावार लें। इस दौरान सीईओ जनपद पंचायत नारायणगंज गौरीशंकर डहेरिया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
