Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पात्र हितग्राहियों के ऋण प्रकरण तैयार कराएं- सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांस कूमट डीएलसीसी की बैठक संपन्न

2 जून 2025, मंडला

सीईओ जिला पंचायत श्रेयांस कूमट की अध्यक्षता में जिला स्तरीय डीएलसीसी की बैठक आयोजित की गई जिसमें रोजगारमूलक योजनाओं, किसान क्रेडिट कार्ड तथा बैंक लिंकेज आदि पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। जिला योजना भवन में संपन्न हुई इस बैठक में एलडीएम सुजय कुमार, भारतीय रिजर्व बैंक के  प्रबंधक (एल डी ओ) श्री अंकुष सिन्हा, जिला प्रबंधक नाबार्ड  देवब्रत पाल सहित संबंधित विभागों के प्रमुख एवं सभी बैंकों के जिला समन्वयक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रेयांस कूमट ने कहा कि विभागीय अधिकारी योजनाओं के लिए पात्र हितग्राहियों के प्रकरण तैयार कराएं। बैंक शाखाओं द्वारा पिछले वर्षों में किये गए अच्छे प्रकरणों की सफलता की कहानियां तैयार कराएं। इससे अन्य शाखाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में बहुत अधिक संभावनाएं हैं। बैंकर्स को फील्ड में निकलकर नये आइडियाज पर काम करना होगा। आपको यहाॅं  के पोटेंषियल को समझकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह अच्छा समय है, सभी रोजगारमूलक योजनाओं के प्रकरणों को तैयार करने में बैंकर्स विभागीय अधिकारियों को सहयोग कर सकते हैं। जिससे योजनाओं के लिए अच्छे हितग्राहियों के चयन में विभागों को भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि रोजगारमूलक योजनाओं के प्रकरणों में बैंकर्स सकारात्मक रूख अपनाते हुए उन्हें नियमानुसार स्वीकृति प्रदान करें। लक्ष्य के अनुरूप स्वरोजगार संबंधी योजनाओं के तहत प्राप्त प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान करते हुए उनमें ऋण वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरणों के फॉलोअप करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं, एसएचजी बैंक लिंकेज, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम स्वनिधि योजना, डेयरी केसीसी, उद्यम क्रांति योजना, बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना, टण्ट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना, कामधेनु योजना, आचार्य विद्यासागर योजना, संत रविदास स्वरोजगार योजना आदि के संबंध में विस्तार से समीक्षा की। बैठक में बैंक शाखा प्रबंधकों को इस हेतु सुझाव दिए गए।

Related posts

संभाग समन्वयक ने ली अंकुर अभियान अंतर्गत बैठक

Reva India News

आबकारी द्वारा अवैध शराब तश्करी के विरूद्ध की गयी

Reva India News

8403 किसानों से 464339.54 क्विंटल धान की खरीदी

Reva India News

Leave a Comment