Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एसडीएम हिट एंड रन के प्रकरणों की समीक्षा कर सत्यापन करें- श्री मिश्रा

2 जून 2025, मंडला

जिला योजना भवन में रोड सेफ्टी एंव हिट एंड रन स्कीम 2022 के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कलेक्टर श्री सोमेष मिश्रा ने अनुविभागवार हिट एंड रन संबंधी प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे प्रत्येक प्रकरण में अविलंब कार्यवाही करते हुए प्रकरणों को संबंधित एसडीएम के पास पुट-अप करें। सभी एसडीएम हिट एंड रन के प्रकरणों की समीक्षा कर सत्यापन करें। ऐसे प्रकरणों में पीड़ितों को त्वरित सहायता दिलाना शासन ध्येय है। हिट एंड रन स्कीम 2022 के अनुसार ऐसी दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रूपए तथा मृत्यु की स्थिति में 2 लाख रूपए की सहायता दी जाती है। जिला योजना भवन मंे सम्पन्न हुई इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर अरविंद सिंह, जेपी यादव, डिप्टी, कलेक्टर क्षमा सराफ, समस्त एसडीएम, एसडीओपी श्री पीयूष मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

ई-टोकन प्रणाली: किसानों के लिए उर्वरक वितरण का नया समाधान ऐप के प्रयोग से होगी किसानों के समय की बचत

Reva India News

“मैं हूँ अभिमन्यु” अभियान: निवास के पांडीवारा में जागरूकता कार्यक्रम

Reva India News

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ढुढुवा में कुएं की मरम्मत

Reva India News

Leave a Comment