Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने महिलाओं के साथ तैयार किए सीड बॉल

2 जून 2025, मंडला

मंडला विकासखंड अंतर्गत ग्राम मानादेई में जिला प्रशासन की अभिनव पहल ’बीजांकुर (बीज से वृक्ष तक)’ के तहत ग्राम की महिलाओं द्वारा बड़ी संख्या में ’सीड बॉल’ (बीज बॉल) तैयार की जा रही हैं। इन सीड बॉल्स को आगामी वर्षा ऋतु में रोपित किया जाएगा, यह जिले में हरित आवरण बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। सोमवार को जिला कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट ने स्वयं ग्राम पंचायत मानादेई पहुंचकर महिलाओं के साथ सीड बॉल निर्माण कार्य में सहभागिता की। अधिकारियों ने महिलाओं के इस प्रयास की सराहना की और उन्हें प्रोत्साहित किया। इस दौरान एसडीएम सोनल सिडाम, एसी ट्रायबल श्रीमति वंदना गुप्ता, उप संचालक कृषि मधु अली, एलडीएम सुजय कुमार, जिला प्रबंधक नाबार्ड  देवब्रत पाल सहित समस्त जिला अधिकारी ने भी सीड बॉल बनाएं।

यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक होगी, बल्कि ग्राम की महिलाओं को स्वरोजगार और सामुदायिक भागीदारी के अवसर भी प्रदान कर रही है। ’बीजांकुर’ कार्यक्रम जिला प्रशासन की दूरदर्शिता और जनभागीदारी के माध्यम से विकास को गति देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस प्रकार के प्रयासों से निश्चित रूप से जिले में हरियाली बढ़ेगी और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी।

Related posts

फतेज नाला पुलिया का अस्थाई मरम्मत तथा आवागमन बहाल

Reva India News

वन स्टॉप सेंटर (सखी) मण्डला में वीर बाल दिवस मनाया गया

Reva India News

सोता रहा राजस्व और वन विभाग किसान ने काट डाले पेड़,अब चल रही जाँच,

Reva India News

Leave a Comment