Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वन स्टॉप सेंटर (सखी) मण्डला में वीर बाल दिवस मनाया गया

मंडला, 25 दिसंबर 2025

वन स्टॉप सेंटर (सखी) जिला मण्डला में वीर बाल दिवस अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग मण्डला श्रीमती शालिनी तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया। जिसमें प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले वन स्टॉप सेंटर मण्डला द्वारा उपस्थित बालक/बालिकाओं को वीर बाल दिवस से संबंधित गुरु गोविंद सिंह के चार पुत्रों के बलिदान की कहानी बतायी गई। उन्होंने बताया कि गुरु गोविंद सिंह के पहले पुत्र बाबा अजीत सिंह, दूसरे बाबा जुझार सिंह, तीसरे जोरावर सिंह एवं चौथे फतेह सिंह के द्वारा कम उम्र में ही सिक्ख धर्म एवं मानवता की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया था। जिन्हें मुगल सम्राट औरंगजेब द्वारा दंड दिया गया था।

हमें गुरू गोविंद सिंह के चारों पुत्रों का बलिदान, सत्य, साहस, धर्म और देश के लिए बलिदान देना सिखाता है। वीर बाल दिवस को मनाने की घोषणा 2022 में की गई थी। जिसका उद्देश्य बच्चों में साहस, देशभक्ति और नैतिक मूल्यों का विकास करना है। इस अवसर पर बालक/बालिकाओं के मध्य रंगोली एवं चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बालक/बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान वन स्टॉप सेंटर (सखी) का पूरा स्टॉफ उपस्थित रहा।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 8 जुलाई 2026

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके रविवार को माहिष्मती घाट के सौन्दर्यीकरण कार्यक्रम सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी

Reva India News

ग्राम इंद्री प्रशासन आपके द्वार जनसेवा शिविर का आयोजन शिविर में 560 आवेदन आए, 98 का हुआ त्वरित निराकरण

Reva India News

Leave a Comment