Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मानसून पूर्व बाढ़ आपदा की तैयारियों के संबंध में वीडियो काॅन्फ्रेंस आज

3 जून 2025, मंडला

कमिश्नर की अध्यक्षता में 4 जून 2025 को शाम 5:30 बजे मानसून पूर्व बाढ़ आपदा की तैयारियों के संबंध में वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई है। बैठक में आपदा संवेदनशील क्षेत्रों का आंकलन, बाढ़ उन्मुख नदियाँ, बड़े बांधों की सूची एवं स्टोरेज क्षमता वर्तमान भराव एवं बांधों के गेट खोले जाने पर प्रभावित गावों, क्षेत्रों की पूर्ण जानकारी, बाढ़ के मुख्य कारण, सूचना संबंधी उपाय, पूर्व सूचना एवं प्रचार-प्रसार की प्रणाली, आपातकालीन कार्यवाहियां, समन्वय, आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता, आवश्यक वस्तुओं का भण्डारण, दवाएं एवं चिकित्सा दल, पशु चिकित्सा सेवाएं, पेयजल उपलब्धता, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, अस्थायी शिविरों की व्यवस्था, नोडल अधिकारियों का नामांकन, आपदा नियंत्रण केन्द्र, वर्षा पूर्व जर्जर भवनों का चिन्हांकन एवं विधिवत कार्यवाही करना, उपकरणों की जानकारी एवं जनशक्ति, बचाव दलों का प्रशिक्षण पर चर्चा की जायेगी।

Related posts

दीपावली पर्व पर मंडला शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर अस्थायी प्रतिबंध

Reva India News

आदि कर्मयोगी कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने की सहभागिता ग्राम की आवश्यकता के अनुसार कार्यों की सूची बनाएं – कलेक्टर

Reva India News

मतदाता सूची का पुनरीक्षण के संबंध में प्रशिक्षण संपन्न

Reva India News

Leave a Comment