Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले के प्रभारी मंत्री का हुआ मंडला आगमन श्री सिंह ने दी जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ  

मण्डला 14 अगस्त 2021

प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह का 14 अगस्त की शाम को मंडला आगमन हो गया है। श्री सिंह का मंडला पहुंचने पर कलेक्टर हर्षिका सिंह एवं पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने सर्किट हाउस में स्वागत किया। इसके पश्चात् प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों एवं जनसामान्य से औपचारिक भेंट की। उन्होंने कलेक्टर हर्षिका सिंह से स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी भी ली। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी, एडीएम मीना मसराम, सीईओ जिला पंचायत सुनील दुबे, जनप्रतिनिधिगण तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने मंडला जिले के सभी नागरिकों को राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं दी। श्री सिंह 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे तथा ध्वजारोहण करेंगे। इसके पश्चात् दोपहर 12 बजे अनूपपुर जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related posts

कोरोना से मुक्ति वैक्सिनेशन से ही संभव – डॉ. राजेश चौरसिया

Reva India News

मंत्री श्रीमती उइके ने बच्चों के साथ किया विशेष भोज पीएमश्री शास.क.उच्च.माध्य.विद्या. महाराजपुर में रहा विशेष भोज मंडला 15 अगस्त 2025

Reva India News

सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए शिविर आज

Reva India News

Leave a Comment