Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

धूमधाम से निकाली गई भगवान जगन्नाथ रथयात्रा कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक हुए शामिल

मंडला 1 जुलाई 2025

मण्डला नगर में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ इस्कॉन द्वारा रथयात्रा का आयोजन किया गया। पड़ाव में स्थित राम मंदिर से भगवान जगन्नाथ की भव्य यात्रा धूमधाम से निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। यात्रा में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा और श्री प्रफुल्ल मिश्रा भी शामिल हुए। कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक ने भगवान जगन्नाथ जी की आरती की, इसके साथ रथयात्रा मार्ग में स्वयं हाथों में झाड़ू लेकर स्वच्छता सेवा भी की। यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लिया।

कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने स्वयं रथ खींचकर यात्रा का शुभारंभ किया। रथयात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए चिलमन चैक, रेडक्रॉस, बैगा-बैगी चैक, नेहरू स्मारक से गुजरी, जहां जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर रथयात्रा का स्वागत किया। भक्तों ने भगवान को भोग लगाया और आरती की। यात्रा की शुरुआत के अवसर पर समाजसेवी श्री विनय मिश्रा, श्री जयदत्त झा, एसी ट्रायबल श्रीमती वंदना गुप्ता, एसडीएम श्रीमती सोनम सिडाम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Related posts

नर्मदा तट पर आयोजित किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन

Reva India News

विद्यार्थियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

Reva India News

संभागीय जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment