Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बाल गृह के बच्चों ने मल्टीप्लेक्स में देखी सितारें जमीं पर

मंडला 1 जुलाई 2025

प्रतिकूल परिस्थितियों में रहने वाले बच्चों के लिए शासन बाल संरक्षण संस्थान संचालित करता है। मंडला में आदर्श बालगृह संचालित है। बालगृह में रह रहे बच्चों को घर और परिवार दिलाने के लिए महिला बाल विकास, बाल कल्याण समिति, बालगृह और अन्य स्टेकहोल्डर्स सतत कार्यरत रहते हैं। पुर्नवास की राह देख रहे बच्चों को घर जैसा परवरिश देने के लिए हरसंभव प्रयास रहता है। महिला बाल विकास की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शालिनी तिवारी और सहायक संचालक श्री रोहित बड़कुल ने बाल गृह के बच्चों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए बच्चों को नगर के मल्टीप्लेक्स में सितारें जमीं पर फिल्म दिखाई। फिल्म देखकर बच्चे रोमांचित और प्रसन्नचित दिखे।

महिला बाल विकास के सहायक संचालक श्री रोहित बड़कुल ने बताया कि बच्चों के सर्वोत्तम हित के लिए समाज जीवन के विविध आयामों के प्रसिद्ध लोगों को बच्चों से निरंतर और जीवंत संवाद के सार्थक प्रयास किया जा रहा है ताकि बच्चे समाज जीवन से समरस हो सकें।

Related posts

आज मांझीपुर और लाटो से होगी ई-जनसुनवाई

Reva India News

मंडला जिले में पुलिस से मुठभेड़* *दो नक्सली ढेर*

Reva India News

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 18 सितंबर को राजा शंकरशाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे

Reva India News

Leave a Comment