Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निर्मला किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप सील स्टॉक में अंतर मिलने पर तहसीलदार ने की कार्यवाही

मंडला 3 जुलाई 2025

घुघरी विकासखंड स्थित निर्मला किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप को तहसीलदार घुघरी श्री चंद्रकुमार वट्टी ने सील कर दिया। यह कार्यवाही पेट्रोल के स्टॉक में भारी अंतर पाए जाने के बाद की गई। तहसीलदार ने तत्काल प्रभाव से पेट्रोल नोजल और पेट्रोल टैंक को सील कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसीलदार श्री वट्टी ने गुरुवार को निर्मला किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पेट्रोल पंप के रिकॉर्डेड स्टॉक और भौतिक स्टॉक में काफी विसंगति पाई गई। तहसीलदार ने इस गंभीर अनियमितता को देखते हुए बिना किसी देरी के पेट्रोल पंप के सभी पेट्रोल नोजल और संबंधित टैंकों को सील कर दिया।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 1 सितम्बर 2023

Reva India News

20 सितंबर को ग्राम बक्छेरादौना में स्वच्छता सेवा संवाद का होगा आयोजन

Reva India News

“सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान के तहत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

Leave a Comment