Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया नगर परिषद बिछिया के वार्ड उपचुनाव के पोलिंग बूथ का निरीक्षण

मंडला 4 जुलाई 2025

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा ने बिछिया नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 13 में आगामी 7 जुलाई को होने वाले उपचुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सरारटोला के प्राथमिक शाला भवन में बनाये गये पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ पर मतदान के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए और कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार मतदाताओं को मतदान केन्द्र पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं जैसे टेंट, पेयजल, बिजली, रैम्प आदि प्रदान की जाए। विदित है कि बिछिया नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 13 में 7 जुलाई को मतदान होगा जबकि मतगणना 10 जुलाई को की जाएगी। कलेक्टर श्री मिश्रा ने एसडीएम बिछिया सुश्री सोनाली देव को निर्देशित किया कि निर्वाचन से संबंधित सभी दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करायें। मतदान एवं मतगणना के लिए नियमानुसार घोषित शुष्क दिवस का पालन करायें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांस कूमट सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

जिला किसान अध्यक्ष अखिलेश ठाकुर ने की पत्रकार वार्ता

Reva India News

घर में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए एडवाईजरी

Reva India News

महिला श्रमिकों को दी गई प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की जानकारी

Reva India News

Leave a Comment