Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नरवाई प्रबंधन यंत्र हैप्पी सीडर, सुपर सीडर एवं स्मार्ट सीडर अनुदान पर खरीदने हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

मंडला 10 जुलाई 2025

कृषि अभियांत्रिकी विभाग के ऑनलाईन पोर्टल ई-कृषि यंत्र अनुदान के लिये वेबसाइट कइजण्उचकंहमण्वतह पर यंत्र हैप्पी सीडर, सुपर सीडर एवं स्मार्ट सीडर के आवेदन 5 जुलाई 2025 से ऑनलाईन आमंत्रित किए जा रहे हैं। ये यंत्र गेहूं, धान एवं अन्य फसल की कटाई उपरांत बिना जुताई किए सीधे बोनी हेतु अत्यंत उपयोगी है। ये खेत में बची नरवाई, पराली को जमीन में सीधे मिला देते हैं जिससे किसानों को नरवाई जलाने की आवश्यकता नहीं रहेगी और पराली, नरवाई खेत में खाद का काम करेगी। यंत्रों की अनुमानित कीमत 2.20 लाख से 3 लाख रूपये है। जिस पर शासन द्वारा 40 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक अनुदान (अधिकतम राशि 1.05 लाख रूपये) देय है।

कृषक को आवेदन करने हेतु आधार कार्ड, जमीन की खतौनी (बी-1), सहायक कृषि यंत्री मण्डला के नाम 4500 रूपये का बैंक डिमांड ड्राफ्ट जो आवेदक किसान के स्वयं के खाते से बना होना चाहिए। ट्रेक्टर (50 एचपी से अधिक) का पंजीयन प्रमाण पत्र (आरसी), एससी, एसटी वर्ग हेतु जाति प्रमाण-पत्र और कृषक के बैंक खाते की छायाप्रति आवेदन के साथ ऑनलाइन अपलोड करना अनिवार्य है।

Related posts

कोरोना के 2 नये मरीज मिले

Reva India News

दिव्यांग कर्मचारी के वृत्तिकर छूट प्रमाण पत्र के लिए 31 जनवरी अंतिम तिथि

Reva India News

एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण

Reva India News

Leave a Comment