Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

औद्योगिक क्षेत्र मनेरी के गार्निश होमकेयर प्राईवेट लिमिटेड का कब्जा पीएनबी को सौंपा गया  

मण्डला 31 जनवरी 2022

औद्योगिक केन्द्र विकास निगम मनेरी स्थित गार्निश होम केयर प्रोडक्टस प्राईवेट लिमिटेड का न्यायालय जिला दण्डाधिकारी मण्डला के वित्तीय आस्तियों का प्रतिभूतिकरण और पुर्नगठन तथा प्रतिभूति हित का प्रवर्तन अधिनियम 2002 (सरफेसी एक्ट) के तहत् न्यायालय जिला दण्डाधिकारी मण्डला के राजस्व प्रकरण में पारित आदेश के परिपालन में पंजाब बैंक की ओर से प्राधिकृत अधिकारी सुभाष कुमार सर्किल ऑफिस जबलपुर एवं अभिषेक तिवारी वरिष्ठ प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक जबलपुर एवं अन्य बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों के समक्ष पंजाब नेशनल बैंक की अनुमानित 1,00,000,00 रूपये की बकाया राशि की वसूली हेतु उक्त फैक्ट्री का कब्जा प्राधिकृत अधिकारी सुभाष कुमार सर्किल ऑफिस जबलपुर को सौंपा गया।

इस कार्यवाही के समय तहसीलदार निवास राकेश खम्परिया, चौकी प्रभारी मनेरी उप निरीक्षक पंकज विश्वकर्मा एवं पुलिस स्टॉफ के साथ-साथ हल्का पटवारी मनेरी रमेश भवेदी, देवेन्द्र मोहबे एवं तहसील के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। प्रशासन द्वारा बकाया दरों से समय-सीमा में बैंकों से प्राप्त विभिन्न योजनाओं अन्तर्गत लिये गये लोन को समय में जमा किये जाने के लिए आग्रह किया गया है जिससे प्रशासन को कुर्की जैसी अप्रिय कार्यवाही न करना पड़े।

Related posts

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय सहित सभी स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित करने  दिशा-निर्देश जारी

Reva India News

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने उचित मूल्य दुकान का किया औचक निरीक्षण वितरण पंजी रोज अपडेट करने के निर्देश

Reva India News

नगरपालिका उपनिर्वाचन 2022 के लिए कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment