Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शक्ति अभिनंदन अभियान के तहत सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई

मंडला 10 अक्टूबर 2024

प्रशासक वन स्टॉप सेंटर ने बताया कि शक्ति अभिनंदन अभियान के तहत कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन और जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शालिनी तिवारी के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत साइबर सिक्योरिटी/सोशल मीडिया सिक्योरिटी पर विद्यालयों/महाविद्यालयों में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन गुरूवार को वन स्टॉप सेंटर और पुलिस विभाग से समन्वय से रानी अवंती बाई हाई स्कूल मण्डला में आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में साइबर सिक्योरिटी से संबंधित जानकारी दी गई जिसके अंतर्गत साइबर क्राइम के अलग-अलग प्रकार के बारे में बताया गया और उनसे निपटने के तरीके बताये गये। साइबर सिक्योरिटी से जुड़े आर्थिक अपराधों के लिये हेल्पलाईन नंबर 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई जा सकती है, थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के दौरान गोपनीयता भंग न हो उसका भी ध्यान रखा जाता है। सोशल मीडिया का सही उपयोग एवं अनजान लोगों से मित्रता न करने की समझाईश दी गई। कार्यक्रम में डायल 100 की जानकारी और किशोरी बालिकाओं की सुरक्षा के लिये स्कूल की छुट्टी के दौरान समाज में अनैतिकता फैलाने वाले अपचारी बालकों से बचाव के बारे में बताया गया।

वन स्टॉप सेंटर प्रशासक श्रीमती मधुलिका उपाध्याय के द्वारा समाज में सुरक्षित रहने के लिये अनैतिकता से बचने के बारे में विस्तार से बताया गया। जिससे कि समाज में किशोरी बालिकाए सुरक्षित रह सकें। कार्यक्रम में बालिकाओं को मैं निडर हूँ, मैं सशक्त हूँ इस पर भी बालिकाओं के दृष्टिकोण को समझा गया। इसके अलावा होने वाली हिंसा जैसे- दहेज हिंसा, घरेलू हिंसा, बाल विवाह एवं नाबालिकों के शोषण जैसी हिंसा को समाज से कम करने और पॉक्सो एक्ट के बारे में जानकारी दी गई। वन स्टॉप सेंटर सखी में संचालित सभी सुविधाओं की भी जानकारी दी गई। बाल अपराध को रोकने हेतु पोक्सो एक्ट, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर, महिला हेल्पलाइन नम्बर 181 की जानकारी एवं अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में स्कूल की छात्रायें, शिक्षिका मिली सिंह एवं वन स्टॉप के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय बड़ी खैरी में कानूनी जागरूकता शिविर संपन्न हुआ

Reva India News

जिला जेल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Reva India News

12वीं राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी के उपलक्ष्य में निबंध प्रतियोगिता आयोजित

Reva India News

Leave a Comment