Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में अब तक 956.6 मिमी वर्षा, मंडला तहसील में सबसे अधिक 1081.8 मि.मी. वर्षा दर्ज

मंडला 18 जुलाई 2025

मंडला जिले में एक जून से 18 जुलाई तक की अवधि में औसत रूप से कुल 956.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 18 जुलाई की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 24 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन मंडला में 22.6 मि.मी., नैनपुर में 9.4 मि.मी., बिछिया में 26.4 मिमी, निवास में 33.2 मिमी, घुघरी में 16.6 मि.मी. एवं नारायणगंज में 35.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 जुलाई तक तहसील मंडला में 1081.8 मिमी, नैनपुर में 980.4 मिमी, बिछिया में 866.2 मिमी, निवास में 1033.9 मिमी, घुघरी में 806.6 मिमी एवं नारायणगंज में 979.5 मिमी वर्षा आंकी गई है। इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 471.4 मिमी वर्षा हुई थी। इस अवधि में पिछले वर्ष तहसील मंडला में 627 मिमी, नैनपुर में 661.6 मिमी, बिछिया में 372.8 मिमी, निवास में 440.7 मिमी, घुघरी में 247.1 मिमी एवं नारायणगंज में 490.1 मिमी वर्षा आंकी गई थी।

Related posts

*युवाओं की उत्थान से युवाओं का राष्ट्र निर्माण*

Reva India News

शिक्षक, आदर्श समाज और राष्ट्र के शिल्पकार हैं : राज्यपाल श्री पटेल

Reva India News

5 जनवरी से प्रारंभ होंगी प्रीबोर्ड की परीक्षायें

Reva India News

Leave a Comment