Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेवानिवृत शासकीय सेवकों का सम्मान एवं पीपीओ वितरण हुआ

मंडला 18 जुलाई 2025

अपर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार सिंह ने माह जून में अलग-अलग कार्यालयों से सेवानिवृत्त हुए शासकीय कर्मचारियों का सम्मान एवं पीपीओ वितरण किया। अपर कलेक्टर ने पीपीओ वितरण के साथ सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों को उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, जिला पेंशन अधिकारी श्री अविनाश नागले सहित सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित थे।

अपर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार सिंह द्वारा जिन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पीपीओ वितरित किए गए हैं उनमें बीईओ कार्यालय बीजाडांडी से श्रीमति रामकुमारी गोठिया, बीईओ कार्यालय निवास से श्री लखन लाल गर्ग, बीईओ कार्यालय मोहगांव से श्री भारत सिंह मसराम, बीईओ कार्यालय मण्डला से श्रीमति तनवीर फातिमा खोखर, श्री तारेंद्र कुमार कछवाहा और श्री शैल कुमार दुबे, बीईओ कार्यालय नैनपुर से श्री रमेश कुमार मसराम, श्रीमति कृष्ण झारिया, श्रीमति शशि कोकोटे, श्रीमति शशिकला सिंगोर, बीईओ कार्यालय बिछिया से श्री रघुवीर प्रसाद पटेल और गोविन्द सिंह, पॉलिटेक्निक कॉलेज मंडला से श्री चैनसिंह उईके, लोक निर्माण विभाग मण्डला से श्री अनंतराम सैयाम, लोक निर्माण विभाग-1 मण्डला से श्री गजेन्द्र कुमार रजक, शासकीय महाविद्यालय बिछिया से श्री राजकुमार तिवारी, सहायक भूमि संरक्षण निवास से श्री रमेश प्रसाद मेहरा, नर्मदा विकास मण्डला से श्री कोमल प्रसाद नंदा, वन मंडल (पश्चिम) मण्डला से बुद्धसेन तिवारी, जिला उद्योग व्यापार मण्डला से आदेश कुमार चौरसिया, कलेक्टर कार्यालय मण्डला से राजाराम बरमैया, जनजाति कल्याण विभाग मंडला से प्रकाश कुमार यादव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय मण्डला से श्रीमती जमीला बेगम कुरैशी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय मण्डला से मोहनलाल परते शामिल हैं।

Related posts

प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने की जिलेवासियों से ठंड से बचने की अपील

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 8 जून 2022

Reva India News

प्रारंभ यादव का सुयश

Reva India News

Leave a Comment