Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला जिले को मिली नई सौगात नैनपुर में खुलेगा केन्द्रीय विद्यालय

                                    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रीमंडल समिति द्वारा 57 नए केंद्रीय विद्यालयों को मंजूरी प्रदान की गई है। इसी क्रम में मंडला जिले के नैनपुर को भी एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक सौगात मिली है। जिले की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी करते हुए समनापुर, नैनपुर में केन्द्रीय विद्यालय की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के सतत प्रयासों से ही संभव हो पाया है।
यह पहला अवसर है जब स्वीकृत विद्यालयों को बाल वाटिका (प्री-प्राइमरी) के तीन चरणों सहित मंजूरी दी गई है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवीन शिक्षण पद्धति और अत्याधुनिक सुविधाओं के कारण केंद्रीय विद्यालय देश के सर्वाधिक पसंदीदा शैक्षणिक संस्थानों में गिने जाते हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, केन्द्रीय विद्यालय समनापुर नैनपुर का संचालन प्रारंभिक रूप से नगर के बस स्टैंड के पास स्थित नवीन माध्यमिक विद्यालय भवन से किया जाएगा। वहीं, स्थाई भवन निर्माण हेतु ग्राम समनापुर में भूमि का आवंटन किया जाएगा। स्थानीय प्रशासन द्वारा अस्थाई भवन हस्तांतरण और प्रस्तावित भूमि आवंटन की प्रक्रिया शीघ्र आरंभ की जाएगी।
शासन एवं केन्द्रीय विद्यालय संगठन के आगामी आदेशों की प्रतीक्षा की जा रही है। इस स्वीकृति से नैनपुर क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का नया अवसर मिलेगा तथा जिले के शैक्षणिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

Related posts

*प्रशासन आपके द्वारा कार्यक्रम का ग्राम टकटौआ में हुआ आयोजन

Reva India News

मिट्टी से जीवनोपयोगी वस्तुएँ तैयार करने की कला आत्मनिर्भर भारत की भावना को सशक्त करती है – मंत्री श्रीमती संपतिया उईके कुम्भकार संघ के कार्यक्रम में शामिल हुई केबिनेट मंत्री

Reva India News

नवांकुर संस्थाओं का जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Reva India News

Leave a Comment