Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेंट-आरसेटी में महिलाओं को दिया गया 31 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण

मंडला 18 जुलाई 2025

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वाधान में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (सेंट आरसेटी) मंडला द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने आरसेटी मंडला में स्वरोजगार संबंधी प्रशिक्षण दिए जाते हैं। इसी कड़ी में स्व-सहायता समूह एवं गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाली महिलाओं को महिला सिलाई का 31 दिवसीय प्रशिक्षण 16 जून से 16 जुलाई तक प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण में कुल 70 महिलाओं ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान सलवार सूट, लेगी, स्कूल ड्रेस इत्यादि वस्त्र बनाने और उद्यमी विकास के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के पश्चात प्रशिक्षणार्थियों की लिखित एवं मौखिक परीक्षा ली गई। प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में आरसेटी निर्देशक राजेश रॉय द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए बैंक लोन एवं बीमा की जानकारी दी गई, सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। इस अवसर पर राजीव शर्मा, केके अवस्थी, यश मोहन उसराठे, ट्रेनर शीला गुप्ता एवं अमित यादव अमन पटेल उपस्थित रहे।

Related posts

गणतंत्र दिवस का आयोजन गरिमामय रूप से सुनिश्चित करने व्यवस्थाएं पुख्ता करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने 26 जनवरी के आयोजन संबंधी बैठक ली

Reva India News

डिप्टी कलेक्टर श्री जगेत को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई

Reva India News

42 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

Leave a Comment