Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल संरक्षण एवं नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया  

मंडला 19 जुलाई 2025

केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, क्षेत्रीय कार्यालय मंडला द्वारा एवं माय युवा भारत-कार्यालय मंडला के सहयोग से एन.जे.एन. आदर्श उच्च. माध्यमिक विद्यालय बड़ी खैरी मंडला में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत जल संरक्षण (जरूरी भी है और कर्तव्य भी) एवं नशा मुक्ति अभियान (नशा से दूरी है जरूरी) के अंतर्गत सामूहिक शपथ, संगोष्ठी, मौखिक सन्देश, सामूहिक वार्ता, परिचर्चा, मंचीय, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आदि आयोजित की गई।

प्राचार्य श्री श्रीकांत साहू ने इस अवसर पर कहा कि नशा चाहे वह शराब हो, तंबाकू हो, गांजा, गुटखा, सिगरेट या अन्य कोई नशीली वस्तु यह हमारे शरीर, मन और समाज के लिए घातक है। एक बार व्यक्ति इसकी गिरफ्त में आ जाए, तो वह धीरे-धीरे अपना स्वास्थ्य, धन, संबंध और यहां तक कि अपना जीवन भी खो बैठता है। नशे की लत सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार को तोड़ देती है। घर की खुशियाँ मिट जाती हैं, बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाता है। समाज में अपराध, हिंसा और दुर्घटनाएँ बढ़ती हैं। हमें इस अभियान का हिस्सा बनना चाहिए हमें खुद नशे से दूर रहना है और दूसरों को भी इसके खतरे के बारे में समझा कर रोकना है।

केंद्रीय संचार ब्यूरो के प्रचार श्री अधिकारी श्रवण कुमार साहू ने मंच का संचालन करते हुए जल संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि जल स्त्रोतों का बुद्धिमत्तापूर्वक उपयोग करना और भविष्य के लिए जल की बचत करना। यह न केवल पर्यावरण के लिए जरूरी है बल्कि मानव जीवन और विकास के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ जल स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए अत्यंत आवश्यक है इसलिए जल का संरक्षण करना अति आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति अभियान की जानकारी दी गई व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को विभाग की तरफ से आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्रीकांत साहू, श्री अनुराग राय, श्री सत्यम पटेल, श्रीमती मुस्कान चंद्रौल, श्रीमती ज्वाला चंद्रौल, श्रीमती प्रियंका चंद्रौल, श्री दुर्गा पटेल, श्री विकास कछवाहा एवं शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related posts

कौशल विकास के कार्यक्रमों को एक मंच पर लाने की आवश्यकता जिला कौशल समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

कलेक्टर ने किया मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण

Reva India News

एनीमिया मुक्त भारत एवं दस्तक अभियान कार्यशाला सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment