Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीईओ जिला पंचायत ने लिया निर्माणाधीन पंचायत भवन और पीएम जनमन आवास की प्रगति का जायजा

मंडला 19 जुलाई 2025

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रेयांश कूमट ने जनपद पंचायत निवास के भ्रमण के दौरान ग्राम सतपहरी में निर्माणाधीन ग्राम पंचायत भवन एवं पीएम जनमन आवास का निरीक्षण करते हुए कार्य की प्रगति का जायजा लिया। सीईओ श्री कूमट ने निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करें। उन्होंने निर्माण में इस्तेमाल की जा रही सामग्रियों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत सीईओ निवास श्रीमती श्रद्धा चौबे सोनी, सहायक यंत्री एवं संबंधित उपयंत्री, पीएम आवास ब्लाक समन्वयक, पंचायत सचिव, जीआरएस सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

जिले में आज 2 कोरोना केस मिले

Reva India News

हैल्थ केयर वर्करों को लगा कोविड वैक्सीन के द्वितीय डोज का टीका

Reva India News

जिले में आज 1 कोरोना केस मिला

Reva India News

Leave a Comment