Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मण्डला-बिछिया मार्ग पर 35 वाहनों की सघन जांच की गई 14 वाहनों से 10500 रूपये का समन शुल्क जमा कराया गया  

मंडला 22 जुलाई 2025

परिवहन आयुक्त, मध्यप्रदेश, ग्वालियर एवं कलेक्टर के आदेशानुसार परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस मण्डला द्वारा संयुक्त रूप से 22 जुलाई को मण्डला-बिछिया मार्ग पर वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान 35 वाहनों की जांच की गई, जिसमें फिटनेस, परमिट, बीमा, पीयूसी, अग्निशमन यंत्र, फर्स्टएड बॉक्स, ओव्हरलोडिंग, अधिक किराया लेने, हेलमेट, सीटबेल्ट एवं ब्रेथ एनालाइजर द्वारा वाहन चालकों की जांच की गई। चैकिंग के दौरान 14 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम 1988 की विभिन्न प्रावधानों के तहत 10500 रूपये का समन शुल्क जमा कराया गया है।

चैकिंग अभियान में जिला परिवहन अधिकारी बिमलेश कुमार गुप्ता, यातायात प्रभारी ललित धुर्वे, राहुल उइके, लिम्बाजी उइके, विकास उइके, प्रकाश प्रधान एवं नन्दकिशोर धुर्वे उपस्थित रहे। थाना यातायात मण्डला द्वारा चैकिंग के दौरान मोटर व्हीकल एक्ट के प्रकरणों में चालकों के ड्रायविंग लायसेंस निलंबन हेतु प्रतिवेदन जिला परिवहन कार्यालय मण्डला में प्राप्त हुए, जिसमें ओव्हरस्पीड के 12 प्रकरण एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले 2 प्रकरणों में वाहन चालकों को 3 माह के लिये ड्रायविंग लायसेंस निलम्बन हेतु नोटिस जारी किये गये हैं।

Related posts

स्व-सहायता समूह की बैठक में वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा पर चर्चा

Reva India News

पोषण पुनर्वास केन्द्र में 20 दिन की देखभाल से कुपोषित शिशु दयानंद को मिली नई जिंदगी

Reva India News

जिले को कोरोना मुक्त करने शतप्रतिशत वैक्सीनेशन जरूरी – फग्गन सिंह कुलस्ते जिला स्तरीय क्राईसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment