Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला तहसील में गुरूवार को 41 मिलीमीटर वर्षा हुई  

मंडला, 11 सितम्बर 2026

कार्यालय कलेक्टर भू-संसाधन प्रबंधन मण्डला द्वारा जारी 11 सितंबर 2026 की दैनिक वर्षा रिपोर्ट के अनुसार मंडला जिले में कुल 44.6 मिमी वास्तविक वर्षा दर्ज की गई, जिसमें औसत वर्षा 7.4 मिमी रही।

मंडला तहसील में सबसे अधिक 41 मिमी वर्षा हुई, जबकि नैनपुर में 1.4 मिमी, बिछिया में 1.1 मिमी और नारायणगंज में 1.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई; वहीं निवास और घुघरी तहसीलों में आज वर्षा शून्य (0.0 मिमी) रही।

सीज़न की कुल वर्षा 1 जून 2026 से 11 सितंबर 2026 तक जिले में कुल 6808.6 मिमी (औसत 1139.5 मिमी) वर्षा हो चुकी है।

इस मानसून सीजन में अब तक नारायणगंज तहसील में सबसे अधिक 1266.2 मिमी और घुघरी तहसील में सबसे कम 1108.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष से तुलना में आज दिनांक तक जिले में हुई कुल वर्षा का प्रतिशत 85.92 है, जबकि गत वर्ष की इसी अवधि की तुलना में इस वर्ष वर्षा में 22.5 की कमी दर्ज की गई है।

Related posts

वाहक जनित रोगों के नियंत्रण के लिए कीटनाशक छिड़काव एवं फीवर सर्वेलेंस

Reva India News

लेखा प्रशिक्षण के आवेदन 23 जुलाई तक

Reva India News

BAIGA’ डेवलपमेंट प्लान अंतर्गत 9 मार्च को देवगाँव में लगेगा शिविर

Reva India News

Leave a Comment