Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आंगनवाड़ी केन्द्र खैरी में बच्चों को सिखाई स्वच्छता की गतिविधियां  

मंडला 23 जुलाई 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन एवं श्रीमती शालिनी तिवारी जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार दस्तक अभियान अंतर्गत महिला एवं बाल विकास परियोजना मंडला के सेक्टर बम्हनी के आंगनवाड़ी केंद्र खारी में बच्चों को प्रतिदिन हैंडवॉश करने की प्रक्रिया का पालन कराया गया। वर्तमान में 22 जुलाई से 16 सितंबर 2025 तक आयोजित किए जा रहे दस्तक अभियान में प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति आवश्यक दिनचर्या से अवगत कराया जा रहा है तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों को आयरन सिरप, जिंक की गोली और ओआरएस का वितरण किया जा रहा है। 9 माह से 5 वर्ष तक विटामिन ए पिलाना है 0 से 5 वर्ष तक दस्त की पहचान कर जिंक की 14 दिन तक गोलियां ओआरएस के पैकेट देना है। इस अभियान का उद्देश्य बाल मृत्यु दर/शिशु मृत्यु दर को रोकना एवं बालकालीन बीमारियों को पहचानकर उसके रोकथाम करना है।

Related posts

मलेरिया निरोधक माह में “मलेरिया रथ” का शुभारम्भ, हाई रिस्क ग्रामों में चलेगा जागरूकता अभियान

Reva India News

जिले में 1257.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई

Reva India News

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने पर गुड प्रोत्साहन अवार्ड योजना के तहत किया जाता है पुरूस्कृत  

Reva India News

Leave a Comment