Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रतिदिन लगेंगे राजस्व न्यायालय, पूरे दिन होगी सुनवाई- कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा पत्रकार वार्ता में कलेक्टर ने दी जानकारी

मंडला 24 जुलाई 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन ने आम जनता के हित को ध्यान में रखते हुए राजस्व न्यायालय प्रतिदिन लगाने का निर्णय लिया है। इसके परिपालन में मण्डला के सभी तहसीलदार न्यायालयों में अब दैनिक आधार पर पूरे दिन राजस्व प्रकरणों की सुनवाई होगी। जिले की सभी तहसीलों में इसके लिए तहसीलदारों को निर्देश दिए जा चुके हैं। राजस्व न्यायालय में प्रकरणों की सुनवाई करने वाले राजस्व अधिकारियों को गैर न्यायालयीन कार्यों से मुक्त रखा जाएगा। इस प्रकार के गैर न्यायालयीन कार्यों जैसे प्रोटोकॉल, लॉ एंड ऑर्डर, भारतीय न्याय संहिता, अतिक्रमण तथा आवंटित थाना आदि कार्यों के लिए पृथक से राजस्व अधिकारियों को तैनात किया गया है। यह जानकारी कलेक्टर ने जिला योजना भवन में पत्रकार वार्ता में मीडिया संस्थान के प्रतिनिधियों को दी।

कलेक्टर ने पत्रकारों को बताया कि नवीन व्यवस्था के अन्तर्गत जिले में पदस्थ राजस्व अधिकारियों को इस आशय के आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेश अनुसार अनुविभाग मण्डला की मण्डला तहसील में राजस्व न्यायालय के लिए प्र. तहसीलदार श्री हिमांशु भलावी और बम्हनी तहसील के लिए नायाब तहसीलदार श्री हीरालाल तिवारी को आदेशित किया गया है जबकि अनुविभाग मण्डला के गैर राजस्व न्यायालयीन कार्यों के लिए प्र. तहसीलदार श्री पुष्पेन्द्र पन्द्रे को लगाया गया है। इसी प्रकार नैनपुर अनुविभाग में श्री हरीसिंह धुर्वे तहसीलदार नैनपुर एवं सुश्री पूजा राणा नायब तहसीलदार चिरईडोंगरी न्यायालयीन कार्य में संबद्ध रहेंगे, जबकि अनुविभाग की दोनों तहसीलों के गैर न्यायालयीन कार्यों के लिए श्री कैलाश प्रसाद कौल उत्तरदायी होंगे। नारायणगंज के लिए श्री संगम पटले तहसीलदार नारायणगंज तथा श्री चैनसिंह मार्को प्रभारी नायब तहसीलदार बीजाडांडी राजस्व न्यायालय के काम करेंगे, जबकि गैर न्यायालयीन कार्यों के लिए श्री आलोक सोनी प्रभारी नायब तहसीलदार बबलिया को जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह तहसील निवास के राजस्व के लिए श्री संदीप नागोसे तहसीलदार निवास तथा गैर न्यायालयीन कार्यों के लिए श्री आलोक सोनी प्रभारी नायब तहसीलदार बबलिया को नियुक्त किया गया है। घुघरी अनुविभाग के राजस्व न्यायालयों के लिए श्री चंद्रकुमार वट्टे प्रभारी तहसीलदार घुघरी एवं श्री धर्मेन्द्र साहू प्रभारी नायब तहसीलदार मोहगांव जबकि गैर न्यायालयीन कार्यों के लिए श्री इंद्रजीत सिंह सहायक अधीक्षक भू अभिलेख उत्तरदायी होंगे। इसी तरह बिछिया अनुविभाग के अंतर्गत राजस्व न्यायालय के कार्यों में श्री शंकरलाल मरावी प्रभारी तहसीलदार बिछिया, श्री दिनेश वरकड़े नायब तहसीलदार मवई एवं श्री अजय श्रीवास्तव प्रभारी नायब तहसीलदार अंजनिया संबद्ध किए गए हैं। गैर न्यायालयीन कार्यों के लिए श्री इंद्रजीत सिंह सहायक अधीक्षक भू अभिलेख मंडला को आदेशित किया गया है।

पत्रकार वार्ता के दौरान जिला योजना भवन में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, तहसीलदार (राजस्व) मंडला श्री हिमांशु भलावी, अतिरिक्त तहसीलदार नजूल मंडला श्री पुष्पेन्द्र पन्द्रे सहित पत्रकारगण उपस्थित रहे।

Related posts

वाहनो के विरुद्ध की गई चालानी कार्यवाही

Reva India News

गुरुवार देर रात्रि अपर कलेक्टर ने मोहगांव में किया निरीक्षण जिले में एसआईआर का कार्य युद्ध स्तर पर जारी

Reva India News

डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण मौसम खरीफ 2025-26 के लिए निर्देशों का अनुसरण करने के निर्देश  

Reva India News

Leave a Comment