Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*”नशे से दूरी है जरूरी” अभियान: मंडला में जन-जागरूकता हेतु आध्यात्मिक सत्र का आयोजन*

*अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ*

 

मंडला, 25 जुलाई 2025 |

मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक जिले में चल रहे “नशे से दूरी है जरूरी” विशेष जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

दिनांक 25/07/2025, शुक्रवार को प्रातः 7:00 बजे, रक्षित केंद्र मंडला स्थित सामुदायिक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय मंडला की ओर से नशा मुक्ति हेतु विशेष राजयोग ध्यान एवं प्रशिक्षण सत्र संपन्न हुआ।

 

इस अवसर पर राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी एवं ब्रह्माकुमारी शिवकुमारी बहन द्वारा नशे से दूर रहने के लिए आध्यात्मिक जागरूकता एवं ध्यान (मेडिटेशन) की विधियों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने ध्यान और संयमित जीवनशैली को अपनाकर नशे से मुक्ति पाने के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी।

 

इस प्रशिक्षण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला सहित पुलिस विभाग के अधिकारीगण –

रक्षित निरीक्षक, निरीक्षक ममता परस्ते, निरीक्षक छवि कांति, निरीक्षक प्रदीप पांडे, सूबेदार विवेक, एएसआई गोविंद राजपूत तथा अन्य पुलिसकर्मी व परिवारजन उपस्थित रहे।

 

इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को भी नशा मुक्ति की दिशा में प्रेरित करना व योग को दैनिक जीवन में शामिल करना है। इस अभियान के तहत जिले में लगातार जन-जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं ताकि मंडला जिला एक नशामुक्त, स्वस्थ और जागरूक समाज के रूप में उदाहरण प्रस्तुत कर सके।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 1 सितम्बर 2022

Reva India News

ग्राम पंचायत जैदेपुर के उप चुनाव के लिए जोनल अधिकारी (सेक्टर) नियुक्त

Reva India News

अवकाश के दिनों में भी खुलेंगे पंजीयक एवं उप पंजीयक कार्यालय

Reva India News

Leave a Comment