Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*अंतर्राज्यीय ठग गिरफ्तार – लगभग ₹94 लाख की ठगी का खुलासा, मजदूरी हड़पने व फर्जी चेक देने का आरोपी*

मंडला *घटना का विवरणः-* दिनांक 24.06.2025 को आवेदक बिहारी लाल यादव (उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम घोट, थाना बिछिया, जिला मंडला) एवं लगभग 150 मजदूर ग्राम खर्राझर, औरई, बघरौड़ी, घोट, बरबसपुर और अन्य जगहों से आरोपी सुभाष मंडल (पिता सुनील मंडल, उम्र 42 वर्ष, सागरपारा, मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल ने छल-कपट से उनकी और अन्य मजदूरों की कुल ₹94,50,000 की मजदूरी हड़प ली और जाली/कूटरचित चेक देकर धोखाधड़ी की। नवंबर 2024 में ठेकेदार सुभाष मंडल बैंगलोर से ग्राम खर्राझर अंजनिया आया था और उसने शासकीय रेलवे लाइन प्रोजेक्ट बैंगलोर व उसके आसपास काम करने के लिए ₹600 प्रतिदिन मजदूरी और अतिरिक्त बोनस का वादा किया था। लगभग 150 मजदूर (ग्राम खर्राझर, औरई, बघरौड़ी, घोट, बरबसपुर और अन्य जगहों से) दिनांक 19.11.2024 से 08.03.2025 तक बैंगलोर के आसपास रेलवे लाइन प्रोजेक्ट (कंगेरी, मैसूर) में काम किए। शिकायत की जांच उपनिरीक्षक प्रवीण शर्मा, चौकी प्रभारी अंजनिया द्वारा की गई। जांच में पाया गया कि सुभाष मंडल ने मजदूरों को बैंगलोर के आसपास रेलवे साइट पर काम करवाने के बाद ठेकेदारों से पैसे प्राप्त किए, लेकिन मजदूरों को उज्जवल फाइनेंस बैंक के किसी अन्य व्यक्ति के खाते के कूटरचित चेक दिए, जो बाद में बाउंस हो गए। इस संबंध में, पुलिस चौकी अंजनिया, थाना बम्हनी, जिला मंडला में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 319/25, धारा 318(4), 338, 336(3), 340 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफतारी हेतु प्रयास किये जा रहे थे। आरोपी लगातार अपनी जगह बदल रहा था तथा अलग अलग राज्यों में घुम रहा था। आरोपी की सुभाष मंडल की गिरफ्तारी के लिए ₹10,000 का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी सुभाष मंडल को गिरफ्तार कर लिया है।

 

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि अलग-अलग जगहों से मजूदरों को अच्छे काम का लालच देकर कार्य के लिए ईकट्ठा करता है। और जो टेंडर/ प्रोजेक्ट निकलते है, उसमें ठेकेदार के रूप में स्वंय कार्य करते हुये मजदूरों को कार्य में लगाता है, तथा मजदूरों को केवल खाने- रहने के पैसे देता है। बाकी पैसे चेक से देने का कहकर किसी और का चेक देकर धोखा दिया गया हैं। आरोपी द्वारा अन्य जिलों/राज्यो से भी इस तरह के धोखा-धड़ी की गईं हो तो उसकी जानकारी भी पुलिस द्वारा ली जा रही हैं। प्रकरण की विवेचना जारी हैं अगर विवेचना में और भी लोगों की संलिप्तता पाई जाती हैं तो उसे भी आरोपी बनाया जाएगा।

 

जब्तः- आरोपी के कब्जे से मजदूरों को दी गई फर्जी स्मॉल फाइनेंस बैंक की चेकबुक, खाताधारक निवासी उमरिया का आधार कार्ड और अन्य कई बैंकों की चेकबुक, पासबुक व एटीएम मिले हैं।

Related posts

सहकार भारती मण्डला इकाई के चुनाव हुए सम्पन्न

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 21 फरवरी 2023

Reva India News

माँ नर्मदा पूजन में शामिल हुई मंत्री श्रीमती उईके

Reva India News

Leave a Comment