Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना

पीएम एफएमई के पोर्टल पर ऑनलाईन पंजीकरण कर लाभ उठाएं उद्यमी

मंडला 28 जुलाई 2025

सहायक संचालक उद्यान विभाग ने बताया कि उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना वर्ष 2025-26 हेतु खाद्य प्रसंस्करण इकाईयाँ जैसे- कोदो कुटकी राईस, राईस मिल, आटा चक्की, गुड़, मसाला यूनिट, अचार, पापड़, चिप्स, ऑयल मिल, नमकीन उद्योग, टमाटर केचप, सॉस तथा अन्य प्राथमिक खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों की स्थापना कराने हेतु व्यक्तिगत श्रेणी में 90 इकाई एवं समूह श्रेणी में 01 इकाई के भौतिक लक्ष्य प्राप्त हुए हैं। योजना के प्रावधान अनुसार प्रति इकाई 35 प्रतिशत अधिकतम 10 लाख रूपये तक बैंक ऋण आधारित अनुदान देय है।

जिले के इच्छुक एवं खाद्य प्रसंस्करण में सम्मिलित समस्त उद्यमी, युवा बेरोजगार उपरोक्त योजना का लाभ ले सकेंगे। योजना के दिशा निर्देशानुसार पीएमएफएमई पोर्टल पर ऑनलाईन पंजीयन एवं डीपीआर तैयार करने हेतु जिला रिसोर्स पर्सन, निकटतम विकासखण्ड स्तरीय वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी एवं क्षेत्रीय ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारियों अथवा कार्यालय सहायक संचालक उद्यान से संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

सशक्त वाहिनी अभियान अंतर्गत सेफ्टी वॉक का आयोजन किया गया

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर ग्वालियर में आज होगी रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के औद्योगिक विकास को गति देने शामिल होंगे प्रतिष्ठित निवेशक उद्योगपतियों से निवेश को लेकर होगी वन-टू-वन चर्चा 22 औद्योगिक इकाइयों का होगा भूमि-पूजन एवं लोकार्पण मुख्यमंत्री करेंगे “इन्वेस्ट एमपी” पोर्टल को लाँच

Reva India News

मंडला में गेहूं उपार्जन 2026-27 के लिए गुणवत्ता प्रशिक्षण सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment