Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बीजेगाँव (मानेगांव) ने सखियों के साथ निकाली हरियाली यात्रा

मंडला 28 जुलाई 2025

पर्यावरण संरक्षण और जन जागरूकता के लिए जिले भर में विविध कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। पर्यावरण संरक्षण के तहत हरियाली यात्रा के लिए नई पहल करते हुए ग्राम की महिलाओं को नवांकुर सखी बनाया जा रहा है। सोमवार को इसी कड़ी में नारायणगंज विकासखंड के सेक्टर क्रमांक 03 मानेगांव के मानेगांव ग्राम में हरियाली अमावस्या के शुभ अवसर पर नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बीजेगाँव मानेगांव समिति द्वारा नवांकुर योजना के अंतर्गत मप्र जन अभियान परिषद जिला समन्वयक श्री राजेंद्र चौधरी के मार्गदर्शन में हरियाली यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है।

कार्यक्रम की शुरुआत हरियाली यात्रा रैली में कलश के साथ हुई। इसके माध्यम से पूरे गांव में प्रकृति प्रेम का संदेश दिया गया। रैली का समापन ग्राम पंचायत भवन में हुआ। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया। पंचायत भवन में जिला समन्वयक, विकासखंड समन्वयक, परामर्शदाता नवांकुर, जनप्रतिनिधि ने नवांकुर सखियों के जामुन, आम के पौधे रोपित किए गए। इसके साथ ही स्कूल के बच्चों को वाद-विवाद कार्यक्रम में शामिल किया गया, जिसमें ग्राम के लोगों ओर शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक अनिल कुमार मेहरा, सरपंच श्रीमती सुनीता मसराम, उप सरपंच राजो बाई कुंजाम, जनपद सदस्य श्रीमती जमना देवी मरावी नवांकुर संस्था के अध्यक्ष अमरनाथ मरकाम सचिव विवेक धार्या, क्षेत्रीय ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष, सचिव, परामर्शदाता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का निराकरण में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्यवाही की जाए – कमिश्नर श्री अभय वर्मा कमिश्नर श्री अभय वर्मा ने गुरूवार को सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा की

Reva India News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का विभिन्न स्तरों पर हुआ आयोजन

Reva India News

नगरीय निकायों एवं पंचायत मतदाता सूची तैयारियों की समीक्षा बैठक आज

Reva India News

Leave a Comment