मंडला आज दिनांक 29.07.2025 को कान्हा टाईगर रिजर्व द्वारा भारत ज्योति विद्यालय मण्डला में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अंतर्गत बाघ संरक्षण संबधी चेतना के प्रचार-प्रसार एवं क्षेत्रीय गतिविधियों से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री एस.एस. उद्दे, सेवा निवृत मुख्य वन संरक्षक, सुश्री पूजा नागले, वनमण्डलाधिकारी, उत्पादन, श्री हरीश बघेल, संभागीय प्रबंधक, मोहगाव प्रोजेक्ट, डॉ. संदीप अग्रवाल, वन्यप्राणी चिकित्सक, श्री चन्द्रेश खरे, मानसेवी वन्यजीव अभिरक्षक, श्री राजेश क्षत्री, सेवानिवृत शिक्षक एवं भारत ज्योति विद्यालय के उप प्राचार्य तथा कान्हा टाईगर रिजर्व के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री एस.एस. उददे, सेवा निवृत मुख्य वन संरक्षक द्वारा बाघ संरक्षण एवं स्थानीय समुदायों के सहयोग पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर विगत 10 दिवसों में विभिन्न परिक्षेत्रों में आयोजित प्रतियोगिताएँ जैसे-मिट्टी कलाकृति निमार्ण, मेहंदी, चित्रकला, पोस्टकार्ड लेखन इत्यादि के परिणामों की घोषणा कर विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया तथा विगत वर्ष में वन्यप्राणी रेस्क्यू अभियानों में सहयोग प्रदान करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को भी पुरूस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न परिक्षेत्रों से आये स्कूली छात्र/छात्राओं एवं ग्रामीणों द्वारा बैगा नृत्य, बाघ नृत्य, लोक नृत्य व गायन के माध्यम से बाघ संरक्षण का संदेश प्रसारित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा बाघ संरक्षण की शपथ लेकर हस्ताक्षर किये गये।
