Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सच की राह कठिन लेकिन परिणाम सुखद : पांडेय

                                मण्डला। सुप्रसिद्ध कथावाचक एवं पचरा गीत गायक छत्तीसगढ़ पंडित युवराज पांडेय का सोमवार को नगर आगमन पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। सामाजिक कार्यकर्ता आकाश चौरसिया के निज निवास पहुंचे पंडित युवराज पांडे से मिलने भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्ता नीरज अग्रवाल, सुधीर कांसकार, किशोर रजक, रोहित बघेल, अमन अग्रवाल पहुंचे और उनका भव्य स्वागत करते हुए आर्शीवाद लिया। इस दौरान धार्मिक अध्यामिक चर्चा के साथ धर्म और समाज के लिए किए जा रहे सामाजिक कार्यो से पंडि़त युवराज पांडे को अवगत कराया गया इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने शॉल श्रीफल और मां नर्मदा के छायाचित्र से श्री पांडे का स्वागत किया। इस दौरान श्री पांडे ने कहा कि पूरी देश दुनिया में हिन्दूत्व का काम करने वाले सनातनियों की रक्षा और सुरक्षा की जबावदारी सरकार की है उन्होंने कहा कि मंडला आकर उन्हें आनंद की अनुभूति मिली है मां नर्मदा की पावन नगरी में आप लोगों के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यो से सनातन धर्म को बल मिलेगा। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत कछवाहा, अखिलेश सोनी, तुसार चौरसिया, राजा उईके सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  श्री पांडेय छत्तीसगढ़ के गौरव एवं राष्ट्रीय कथावाचक आचार्य हैं। सोमवार की शाम को उदय चौंक में आयोजित कार्यक्रम में आपने लोगों का मन मोह लिया महिष्मति घाट मंडला से आरंभ हुई भव्य बाबा महाकाल की शोभायात्रा जैसे ही उदय चौंक पहुंची तो यहां पर पूरा वातावरण धर्ममय हो गया। यहां पर बाबा महाकाल की महाआरती की गई और  महाप्रसादी के साथ भंडारा वितरण किया गया।

Related posts

अधिकारी बनें एक दिन के शिक्षक स्कूल चलें हम अभियान अंतर्गत आयोजित की गई गतिविधियां

Reva India News

विकासखंड स्तरीय रोजगार मेले में 47 को नियुक्ति पत्र दिया गया

Reva India News

नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत गठित जिला स्तरीय कमेटी व जिला स्तरीय एनसीओआरडी कमेटी की बैठक 19 मई को

Reva India News

Leave a Comment