Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सूर्यकुण्ड धाम में आज दिव्य अनुष्ठान

मण्डला। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सकवाह स्थित पावन श्री हनुमान जी मंदिर सूर्यकुण्ड धाम में दिव्य सर्वसिद्धि अनुष्ठान का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान आज ब्रम्हमुहूर्त आरती के पश्चात प्रात: 4:30 बजे से आरंभ होगा। कार्यक्रम के अंतर्गत रुद्रावतारी श्री हनुमान महाराज की पावन मूर्ति पर महामंत्र रुद्राभिषेक संपन्न किया जाएगा। यह रुद्राभिषेक न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि भक्तों को कार्य सिद्धि, मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति का वरदान भी प्रदान करता है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस दिव्य अनुष्ठान में भाग लें और प्रभु हनुमान जी की कृपा प्राप्त करें। इस आयोजन के प्रेरणास्त्रोत श्री श्री 1008 ब्रम्हलीन भारती जी महाराज (सिद्ध संत) हैं जिनके आशीर्वाद से यह परंपरा निरंतर चल रही है। कार्यक्रम का संचालन ब्रम्हमुहूर्त आरती सेवादार समिति सूर्यकुण्ड धाम सकवाह द्वारा किया जा रहा है। भक्तों के लिए यह अवसर न केवल भक्ति का संगम है बल्कि अध्यात्म और साधना की शक्ति को साक्षात अनुभव करने का भी माध्यम है।

Related posts

संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर 24 सितम्बर 2021 को आशा-ऊषा, आशा पर्यवेक्षकों का राष्ट्रव्यापी हड़ताल सफल बनाइये आशा ऊषा एवं पर्यवेक्षक बहनों,

Reva India News

पाठ्यक्रम संबंधी प्रायोगिक कार्य करवाने गाँव-गाँव पहुँच रही चलित प्रयोगशाला

Reva India News

भगवान श्रीराम और पांडवों की जीत का आधार उनके जीवन मूल्य ही थे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

Leave a Comment