मंडला 30 जुलाई 2025
22 जुलाई से 16 सितंबर तक चलने वाले ’दस्तक अभियान’ के तहत, मंडला एसडीएम श्रीमति सोनल सिडाम ने बुधवार को मंडला विकासखंड के ग्राम घुघरा आंगनवाड़ी और गुरारखेड़ा उप स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बीएमओ, बीपीएम और बीईई भी मौजूद रहे।
एसडीएम श्रीमति सोनल सिडाम ने ’दस्तक अभियान’, आंगनवाड़ी केंद्रों में चल रही गतिविधियां, बच्चों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड और पोषण संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि अभियान के दौरान निर्धारित लक्ष्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त कर सके। इस दौरान एसडीएम श्रीमति सिडाम ने अभियान की प्रगति का मूल्यांकन करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
