Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पुलिस महानिरीक्षक बालाघाट जोन का मंडला का प्रथम भ्रमण अधिकारियों की बैठक एवं पत्रकार वार्ता संपन्न अपराधमुक्त बालाघाट जोन के लक्ष्य के साथ पुलिस महानिरीक्षक का मंडला दौरा ई-एफआईआर, जीरो एफआईआर और नारकोटिक्स मामलों पर सख्ती के निर्देश – आईजी का मंडला भ्रमण

मंडला, 11 फरवरी 2026
पुलिस महानिरीक्षक बालाघाट जोन श्री ललित शाक्यवार द्वारा मंडला जिले
का प्रथम भ्रमण किया गया। सर्वप्रथम पुलिस महानिरीक्षक श्री शाक्यवार द्वारा
पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भ्रमण कर शासन द्वारा प्रस्तावित नवीन पुलिस
अधीक्षक कार्यालय के लिए स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यालयीन
स्टाफ से संवाद स्थापित कर विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा की गई।
इसके उपरांत पुलिस कंट्रोल रूम मंडला में पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा की
उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव
कुमार वर्मा, सभी एसडीओपी अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।
बैठक में ई-एफआईआर एवं जीरो एफआईआर पर त्वरित कार्रवाई,
नारकोटिक्स प्रकरणों में सख्त कार्रवाई, सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का समयबद्ध
निराकरण, ग्रामीण जनता से सतत संवाद स्थापित करना, नाबालिक बालक-
बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम संचालित करना, जिले के नक्सल मुक्त
होने के उपरांत इंटेलीजेंस तंत्र को सुदृढ़ करने, सार्वजनिक स्थलों में सीसीटीवी
कैमरा की उपलब्धता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर निर्देश प्रदान किए गए।
उक्त बैठक के पश्चात पुलिस कंट्रोल रूम में पत्रकार वार्ता आयोजित की
गई। प्रेस वार्ता में पुलिस महानिरीक्षक श्री शाक्यवार द्वारा अपराधमुक्त बालाघाट
जोन के लक्ष्य, जनता एवं पुलिस के मध्य बेहतर संवाद, पुलिस चौपाल की
उपयोगिता, हेलमेट के महत्व तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता पर विस्तार
से चर्चा की गई।

Related posts

आजीविका ग्राम संगठन कार्यालय में वित्तीय साक्षरता शिविर

Reva India News

बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आज  

Reva India News

एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण

Reva India News

Leave a Comment